‘शुभ निकाह’ में नजर आयेंगे सतेंद्र सिंह यादव उर्फ हीरो भैया

मनोरंजन , 1756

लखनऊ। फ़िल्म अभिनेता एवं जन समस्या मेला संस्था के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव उर्फ हीरो भैया जल्द ही एक और हिंदी फिल्म में नजर आयेंगे। शुभ निकाह नाम से आने वाली हिंदी फ़िल्म में एक सशक्त भूमिका में नजर आएंगे फ़िल्म अभिनेता सतेंद्र यादव उर्फ हीरो भैया। फ़िल्म के लेखक व निर्देशक हैं अरशद सिद्दीकी।
                                    

बीते दिनों प्रदर्शित हुई हिंदी फिल्म “ऑफिसर अर्जुन सिंह आईपीएस” में हीरो भैया का गाना “धत्त तेरे की ऐसी की तैसी” हिट हुआ था। यूपी के मैनपुरी जनपद के मूल निवासी हीरो भैया इससे पहले हिंदी धारावाहिक “चाचा चौधरी”, शरारत व शन्नो की शादी में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं।


सतेंद्र सिंह यादव उर्फ हीरो ने फ़िल्म “जिला कन्नौज” में यूपी के युवा मुख्यमंत्री का किरदार निभाया था जिसे लोगो ने खूब पसंद किया। हीरो भैया ने धत्त तेरे की गाना मैनपुरी में ही शूटिंग किया था। अब अर्श शन्धु प्रोडक्शन की आगामी फिल्म शुभ निकाह में अन्तरधर्म के जोया फ़राज व मुन्ना लाल मिश्रा को न्याय दिलाते नजर आएंगे। हीरो भैया इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्हें अपनी इस आगामी फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।

सतेंद्र यादव उर्फ हीरो भैया यूपी सहित देश के लगभग 8 राज्यों में दबे कुचले व शोषित वर्ग के लोगो को न्याय दिलाने हेतु जन समस्या मेला लगवाते है जिसमे प्राप्त जन शिकायतों को मुख्यमंत्री व सरकार को समुचित कार्यवाही के लिए प्रेसित करते हैं। उनका यह जन समस्या मेला जनता में खूब प्रचलित हुआ है जिसमे तमाम लोगों को न्याय मिलता है।

Related Articles

Comments

Back to Top