सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरता से नहीं ले रहे लोग : डेमी मूर
मनोरंजन May 03, 2020 at 12:50 PM , 966लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री डेमी मूर का कहना है कि वह उन लोगों से परेशान हैं, जो कोरोना वायरस महामारी की इस आपदा में सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
ईटी ऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक हालिया इंस्टाग्राम वीडियो में मूरे ने इस विषय पर बात की कि वह कोरोना वायरस महामारी के साथ किस तरह से मुकाबला कर रही हैं। उन्होंने कहा, सबसे पहले यह जानकर बेहद डर लग रहा है कि वे वायरस से निपटने के लिए खुद को जोखिम में डालकर अपनी जान गंवा रहे हैं।
ऐसे में डरना स्वाभाविक है। हम अकेले नहीं हैं। सभी इस डर को महसूस कर रहे हैं। अभिनेत्री फिलहाल अपने पूर्व पति ब्रूस विलिस और अपने तीन बच्चे रूमर विलिस 31, स्काउट 28 और तालुलाह 26 संग रह रही हैं।































Comments