**व्यंग्य नाटक ‘क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन...’ का मंचन 8 सितंबर को**

जनपत की खबर , 9

**राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में हास्य-व्यंग्य के जरिए बदलती मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों को दिखाएगा नाटक**
 
**लखनऊ, 30 अगस्त।** संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से **बिम्ब सांस्कृतिक समिति** की ओर से व्यंग्य नाटक **‘क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन...’** का मंचन आगामी **8 सितंबर** की शाम कैसरबाग स्थित **राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह** में किया जाएगा।
 
नाटक के लेखक **राम किशोर नाग** हैं, जबकि इसकी परिकल्पना और निर्देशन **महर्षि कपूर** ने किया है। नाटक में समय के साथ बदलती मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों को मौजूदा परिस्थितियों के संदर्भ में हास्य और व्यंग्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
 
नाटक के लेखक राम किशोर नाग अब तक छोटे-बड़े **48 एकांकी और नाटक** लिख चुके हैं। उनके नाम से दो नाट्य संग्रह भी प्रकाशित हो चुके हैं। उनके लेखन में सामाजिक परिस्थितियों और बदलते मानवीय व्यवहार को व्यंग्यात्मक एवं रोचक अंदाज में सामने लाने का प्रयास दिखाई देता है।
 
आयोजकों के अनुसार, **‘क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन...’** दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ वर्तमान सामाजिक व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर विचार करने का अवसर भी देगा।

Related Articles

Comments

Back to Top