**यूपी में भारी बारिश को लेकर सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश**
जनपत की खबर Sep 01, 2026 at 03:05 PM , 8
**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और अतिवृष्टि के कारण जनहानि, पशुहानि तथा आर्थिक क्षति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को **फील्ड में उतरकर स्थिति का जायजा लेने** और प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि **अति वर्षा और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि एवं आर्थिक क्षति का तत्काल आकलन कराया जाए और पात्र प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।** उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
### **जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत के निर्देश**
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में कहीं भी जलभराव के कारण आम जनमानस को परेशानी न हो। जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनें और उन्हें **हर संभव सहायता एवं आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराएं।**
### **आकाशीय बिजली को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील**
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि **आकाशीय बिजली के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।** उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की।
सीएम ने अतिवृष्टि के दौरान **नदियों, तालाबों और जलाशयों में स्नान करने से बचने तथा विशेष सावधानी बरतने** की भी अपील की है।
### **30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी**
प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। **आंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ, बरेली, गोंडा समेत करीब 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी** जारी की गई है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जहां भी आवश्यकता हो, वहां **तत्काल राहत एवं बचाव अभियान** चलाया जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments