लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, चार एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले
अन्य खबरे Nov 28, 2026 at 12:18 PM , 13समीर कुमार सिंह को गोसाईंगंज, ऋषभ यादव को यातायात एवं यूपी-112 की अतिरिक्त जिम्मेदारी
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 27 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत चार सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार समीर कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईंगंज बनाया गया है। वहीं ऋषभ यादव को एसीपी यातायात की जिम्मेदारी सौंपने के साथ यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इसी क्रम में अरविंद कुमार को एसीपी बाजारखाला तथा विवेक यादव को एसीपी काकोरी के पद पर नई तैनाती दी गई है।
पुलिस कमिश्नरेट द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।






_page-0001.jpg)




















Comments