कोविड/पोस्ट कोविड मरीजों की मदद के लिए शहर में सेक्टर वार प्रणाली लागू
जनपत की खबर Jul 16, 2021 at 10:30 PM , 297लखनऊ।
*जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने जनपद को 24 सेक्टर में बांटा*
*प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर अफसर, सेक्टर मेडिकल अफसर और सेक्टर पुलिस अफसर तैनात किए*
कोरोना संक्रमण की पिछली दो लहरों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार फुल प्रूफ व्यवस्था की है,
कोविड अथवा पोस्ट कोविड मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने जनपद में सेक्टर वार प्रणाली लागू करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी फौज मैदान में उतार दी है,
इसके तहत जनपद को 24 सेक्टरों में बांटा गया है,
प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर तैनात किए गए हैं, जोकि मरीजों की हर तरीके से मदद करेंगे,
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि माल, मलिहाबाद, काकोरी, गोसाईगंज, मोहनलालगंज, नगराम, बीकेटी, इटौंजा, गुड़म्बा, अलीगंज, चिनहट, सरोजनीनगर, कैसरबाग, इंदिरानगर, आलमबाग, ऐशबाग, टूड़ियागंज, नवल किशोर रोड, सिल्वर जुबली, जानकीपुरम, गोमतीनगर, चौक, कैंट, आशियाना और गोमतीनगर विस्तार समेत कुल 24 सेक्टर बनाए गए हैं,
प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर ऑफिसर, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, सेक्टर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनकी सूची शहर के सभी कोविड अस्पतालों को भी दे दी गई है,
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि नामित किए गए सेक्टर अधिकारी गण 24 घंटे अपने सेक्टर के कोविड चिकित्सालयों में कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत कोविड एवं पोस्ट कोविड मरीजों को दाखिल कराएंगे,
सेक्टर अधिकारी सुनिश्चित कराएंगे कि किसी भी कोविड व पोस्ट कोविड मरीज को कोई कठिनाई न हो, शिकायत प्राप्त होने पर उसका गुणवत्ता पूर्ण निराकरण नियमानुसार कराया जाए,
अधिकारी गण रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्रत्येक अस्पताल से एल-1, एल-2 व एल-3 बेड्स की उपलब्धता (रिक्त एवं कुल बेड्स की संख्या) ऑनलाइन फीड कराते हुए अस्पताल के बाहर उसे प्रदर्शित भी कराएंगे,
जिलाधिकारी ने बताया कि सेक्टर अफसर यह ध्यान रखेंगे कि अस्पतालों द्वारा किसी भी कोविड/पोस्ट कोविड मरीज से तय धनराशि के अतिरिक्त किसी प्रकार का शुल्क आदि न लिया जाए,
यह टीम तय करेगी कि अस्पतालों द्वारा मरीज एवं मरीज के परिजनों को किसी सम्बंध में जैसे-ऑक्सीजन की आपूर्ति, दवाओं की उपलब्धता इत्यादि के सम्बंध में गुमराह न किया जाए तथा इसकी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करेगी,
सेक्टर अधिकारी अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई के लिए सम्बंधित से समन्वय करेंगे,
इसके अलावा अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली निगरानी समितियों से समन्वय करके कोविड पोस्ट/ कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज एवं उपचारात्मक कार्रवाई के सम्बंध में बैठक कर समीक्षा करेंगे।































Comments