स्टाम्प एवं निबंधन विभाग द्वारा 74 उप निबंधक व 182 निबंधक कार्मिकोंका स्थानान्तरण
जनपत की खबर Jul 16, 2021 at 07:47 PM , 362जनपद बाराबंकी को ’विशिष्ट जनपद’ के आधार पर सभी उपनिबंधक कार्यालयों में महिला उपनिबंधकों की तैनाती
लखनऊः दिनांकः 16 जुलाई, 2021
स्टाम्प एवं निबंधन विभाग में नई पहल करते हुए 74 उपनिबंधक और 182 निबंधन कार्मिकों का स्थानान्तरण किया गया है।
यह जानकारी देते हुए महानिरीक्षक निबंध डॉ0 रोशन जैकब ने बताया कि ज्यादा रजिस्ट्री विलेख वाले उप निबंधक कार्यालयों में वरिष्ठता क्रम में योग्य और सीधी भर्ती के उप निबंधक तैनात किये गये। उन्होंने यह भी बताया कि स्थानान्तरण नीति से प्रभावित सभी उप निबंधकों से ऑनलाइन 5-5 विकल्प भी लिए गए। इसके अतिरिक्त खराब छवि वाले उप निबंधकों को अन्यत्र स्थानान्तरित किया गया और सरकारी सेवा में कार्यरत पति-पत्नी को यथासंभव एक जिले में तैनात किया गया। गृह जनपद होने की दशा में निकटस्थ जिले में तैनाती दी गई।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए महानिरीक्षक निबंध ने बताया कि स्टाम्प एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल की पहल पर बाराबंकी जनपद को ’विशिष्ट जनपद’ बनाने की चेष्टा की गई, जिसके तहत महिला सहायक महानिरीक्षक निबंधन के साथ सभी उप निबंधक कार्यालयों में महिला उप निबंधकों को तैनाती दी गयी। इसके साथ ही सभी जिलों के सदर उप निबंधक कार्यालय में उप निबंध तैनात किये गये। अब तक लगभग 40 सदर कार्यालयों में लिपिक ही बतौर प्रभारी उप निबंधक तैनात थे, जिससे प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा था।
इसी प्रकार समूह-ग (निबंधन लिपिक) में जो 11 वर्ष या इससे अधिक समय से एक जिले में तैनात निबन्धन लिपिकों को अन्य जिलों में स्थानान्तरित किया गया। इसमें कई ऐसे भी निबन्धन लिपिक स्थानान्तरित हुए जो एक ही जनपद में लम्बे समय से (लगभग 30 वर्ष) तैनात थे। यथा संभव कार्यरत मण्डल के ही अन्य जिले में स्थानान्तरण किया गया है।
महिला कर्मचारियों को उनकी पारिवारिक परिस्थितियों पर विचार करते हुए स्थानान्तरण से मुक्त रखा गया है।































Comments