लखनऊ में प्रियंका बोली : पंचायत चुनाव में बीजेपी ने पुलिस-प्रशासन का किया दुरूपयोग, लोकतंत्र का हुआ चीरहरण

जनपत की खबर , 357

लखनऊ ।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गाँधी वाड्रा शुक्रवार को लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पत्रकार वार्ता के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में व्यवस्था चौपट नज़र आयी। हम लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने आए हैं। लोगों के साथ खड़े होने आए हैं। उत्तर प्रदेश में संविधान औऱ लोकतंत्र नष्ट किया जा रहा हैं। कोरोना की दूसरी लहर में पंचायत चुनाव कराए। कितने अध्यापकों की मृत्यु हो गई।चुनाव में लगे कितने कर्मचारी मारे गए।आपने नहीं सोचा कि कोरोना है।

पंचायत चुनाव में अभद्रता हो रही है।लोगों को पीटा जा रहा है।प्रशासन धमकी दे रहा है। मोदी जी यहां आए और योगी जी की पंचायत चुनाव को लेकर प्रशंसा कर रहे हैं और बधाई दे रहे हैं जबकि पंचायत चुनाव में हिंसा हुई है। प्रदेश में लोकतंत्र पर वार हुआ है।संविधान को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है,और यह काम सरकार कर रही है और इसके पीछे मोदी जी का हांथ है।

*मौन अनशन पर बैठीं प्रियंका*

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को लखनऊ पहुंची। प्रियंका गांधी करीब 1:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके  बाद आलमबाग चारबाग होते हुए सबसे पहले गोखले मार्ग स्थित आवास पर गईं। करीब आधे घंटे रुकने के बाद प्रियंका गांधी हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंची। 3:30 बजे प्रियंका गांधी ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यूपी में आमजन के तमाम मुद्दों को लेकर वहीं पर पर मौन अनशन पर बैठ गईं। कोरोना के सवाल पर उन्होंने लिखा कि कोविड तो पंचायत चुनाव के समय भी था। 5:30 बजे प्रियंका पार्टी कार्यालय पहुची और मीडिया से बातचीत की। 

*लखनऊ में लगा भीषण*

लगभग 3 दिन पहले से प्रियंका गांधी का यूपी दौर तय हो गया था। बीते गुरुवार को प्रियंका गांधी का प्रोग्राम भी जारी कर दिया गया था, इसके बावजूद लखनऊ पुलिस प्रशासन जाम पर रोक लगाने में पूरी तरह फेल दिखाई पड़ा। लखनऊ एयरपोर्ट से लेकर आलमबाग चारबाग़ के रास्ते हज़रतगंज तक लोग लगातार घंटो से जाम में जूझ रहे हैं। 

*कोरोना नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां*

यूपी के दौरे पर आ रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस के लोगों ने शुक्रवार से ही खास तैयारियां की। प्रियंका के स्वागत के लिए सैकड़ों लोग लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर जुटे, लेकिन इसमें से कई लोग बिना मास्क दिखाई दिए। इसके अलावा कोविड के सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का भी कोई पालन नहीं किया गया। वहीं प्रियंका गांधी के हज़रतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पहुचने के बाद भी जमकर कोरोना नियमो की धज्जियां उड़ाई गयीं।

Related Articles

Comments

Back to Top