एकेटीयू: एमटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

जनपत की खबर , 330

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज की ओर से सत्र 2021-22 के लिए संस्थान में संचालित पांच एमटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए वरीयता के आधार पर गेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन फार्म शुरू हो गए है।
संस्थान के निदेशक प्रो एमके दत्ता ने बताया कि संस्थान में वर्तमान में पांच एमटेक पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, मेकाट्रानिक्स, नैनो टेक्नोलॉजी, मेन्युफेक्चरिंग टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमेशन एवं इनर्जी साइंस एंड टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए इच्छुक, गेट उत्तीर्ण विद्यार्थी, विवि की वेबसाइट www.aktu.ac.in या संस्थान की वेबसाइट www.cas.res.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गयी है।

 

Related Articles

Comments

Back to Top