बगैर परीक्षा के प्रोन्नत किए जाने की तैयारी मगर छात्रों से वसूला जा रहा शत-प्रतिशत परीक्षा शुल्क

जनपत की खबर , 253

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की बगैर परीक्षा के प्रोन्नत किए जाने की तैयारी हो गई हैं लेकिन इसके बावजूद इन छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क शत-प्रतिशत वसूला जा रहा है। इसको लेकर छात्र व अभिभावकों ने आपत्ति जताई हैं। साथ ही इसको लेकर समाजवादी छात्रसभा व एनएसयूआई ने भी विरोध किया हैं।
 
बीए प्रथम वर्ष के अभिनव ने बताया कि कोरोना को लेकर काफी परेशानी चल रही हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय की फीस देने में दिक्कत होगी। इसी तरह एक अभिभावक ने बताया कि उनकी नौकरी कोरोना के चलते चली गईं, ऐसे में उनकी बेटी की फीस देने परेशानी हो रही है। फीस देने के लिए अभी व्यवस्था करनी पड़ रही है यदि विश्वविद्यालय परीक्षा नहीं ले रहा है तो परीक्षा शुल्क में कुछ छूट ही देता तो राहत होती।
लखनऊ विश्वविद्यालय से करीब 175 महाविद्यालय संबद्ध हैं, ऐसे में यहां पर स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के करीब एक लाख छात्रों को परीक्षा नहीं होनी हैं और फिर भी इनसे परीक्षा शुल्क लिया जाना है। इस संबंध में लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

Related Articles

Comments

Back to Top