दबंग दुल्हन ने की फायरिंग,जेल में बीती पहली रात
हेडलाइंस Jun 01, 2021 at 10:32 AM , 314लखनऊ | उत्तर प्रदेश में शादी समारोह में जब तक फायरिंग में हो तब तक उसे ग्रैंड विवाह नहीं माना जाता. लेकिन आज हम बात कर रहे हैं ऐसी दबंग दुल्हन कि जिसने अपनी शादी के दौरान गोलियां चलाई. दुल्हन के ऐसा करने के बाद रंग में भंग पड़ गया और उसकी यह नासमझी दोनों पक्षों को भारी पड़ गई. दरअसल, दुल्हन की फायरिंग का किसी ने वीडियो बना लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद शादी के अगले ही दिन उत्तर प्रदेश की पुलिस भी हरकत में आ गई और दुल्हन के साथ रिश्तेदारों पर भी मामला दर्ज कर लिया.पुलिस ने विवाह समारोह में उपस्थित दुल्हन के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज किया है. वायरल हो रहे हैं वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि शादी समारोह में मंच की सीढ़ियों पर चढ़ने के दौरान दुल्हन ने फायरिंग की थी. पुलिस ने दुल्हन के साथ ही दुल्हन के पिता को भी गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब फायरिंग के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में परिवार वालों से जानकारी मांगी तो दुल्हन ने बताया कि वह बंदूक मेरे चाचा की थी. जबकि चाचा फरार बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि चाचा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है जल्द ही हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि बताया जा रहा है कि दुल्हन के चाचा के पास जो रिवाल्वर है उसका उनके पास लाइसेंस भी है.वायरल हो रही वीडियो में दिखाई देता है कि जैसे ही दुल्हन मंच की की सीढ़ियों तक पहुंचती है. दूल्हा उसे अपने हाथ देखकर ऊपर खींचता है लेकिन दुल्हन के दूसरे हाथ में रिवाल्वर है और वह एक के बाद एक फायरिंग करती है. वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि गोली की आवाज के साथ हैं हाथ के आसपास से धुंआ भी निकल रहा है. मतलब साफ है कि दुल्हन ने हीं रिवाल्वर से फायरिंग की है. शादी में उपस्थित लोग फायरिंग के बाद तालियां और सीटियां बजाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.






























Comments