केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की तबीयत बिगड़ी

हेडलाइंस , 543

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक  की आज मंगलवार को तबीयत खराब होने के बाद AIIMS में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमण (Post COVID) के बाद की समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. शिक्षामंत्री अप्रेल कोरोना संक्रमित हो गए थे, हालांकि वे बिल्कुल ठीक हो चुके हैं. लेकिन संक्रमण के बाद होने वाली तकलीफों के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी गई है.केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल अप्रेल कोरोना से संक्रमित(Corona Positive) हुए थे. उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी साझा की थी. उन्होंने कहा था कि, मेरी कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है.बता दें कि शिक्षामंत्री पोखरियाल आज ही सीबीएसई समेत तमाम स्टेट बोर्ड के लिए 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला सुनाने वाले थे. बीते महीने केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में परीक्षाओं को लेकर विचार किया गया था और सभी राज्यों को अपने जवाब केंद्र सरकार को भेजने को कहा गया था. तब शिक्षामंत्री ने कहा था कि सभी जवाबों पर विचार के बाद 1 जून को परीक्षाओं पर फैसला कर अंतिम घोषणा की जाएगी. लेकिन ऐसे शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य को देखते हुए फिलहाल परीक्षाओं की तारीखों पर निर्णय का इंतजार भी करना पड़ सकता है.

Related Articles

Comments

Back to Top