11वीं के छात्र के साथ फरार हुई तलाकशुदा शिक्षिका, छात्र के अभिभावकों ने पुलिस में की रिपोर्ट

हेडलाइंस , 447

नई दिल्ली | प्यार के बारे में अक्सर ऐसा कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है. लेकिन ऐसा भी क्या प्यार जो उम्र की सीमाओं को  ना समझे और सामाजिक मर्यादाओं का भी मजाक बना दे. ऐसा ही एक मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है. पानीपत शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की शिक्षिका अपने ही 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी के साथ फरार हो गई है. छात्र की उम्र मात्र 17 साल बताई जा रही है. वही शिक्षिका के बारे में बताया जा रहा है कि वह तलाकशुदा है और अपने मायके में रहकर एक निजी स्कूल में पढ़ा रही थी.
शिक्षिका के साथ छात्र के फरार होने की सूचना जब अभिभावकों को मिली तो वे भी हैरान रह गए. इसके बाद छात्र के अभिभावकों ने पुलिस स्टेशन जाकर शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कराया. अभिभावकों का कहना है कि शिक्षिका का चाल चलन ठीक नहीं था इसे वे समझ नहीं पाए इसलिए ट्यूशन पढ़ाने के लिए भी शिक्षिका को नियुक्त कर दिया.
अभिभावकों ने बताया कि शिक्षिका घंटों छात्र को अपने घर पर रखकर पढ़ाने का दावा करती थी. अभिभावकों का कहना है कि हम इस बात की खुशी थी कि हमारे घर का लड़का पढ़ाई लिखाई में मन लगा रहा है. यही कारण है कि हमने कभी भी इस चीज को दूसरे नजरों से नहीं देखा. लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पैरों तले जमीन खिसक गई. पुलिस में मामला  टीचर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही पुलिस शिक्षिका के साथ ही छात्र का नंबर भी ट्रेस कर रही है.

Related Articles

Comments

Back to Top