बीमारी से ग्रसित प्रेमिका को जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला

हेडलाइंस , 266

मुंबई| फिल्मों में प्यार में प्रेमी जोड़े एक दूसरे की आखिरी सांस तक साथ देने की कसमें खाते हैं. इस तरह की बातें सिर्फ फिल्मों में ही अच्छी लगती है. फिल्म नगरी मुंबई से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. रमेश नाम के एक युवक ने अपनी प्रेमिका को जहर का इंजेक्शन देकर मार डाला. आरोपी का कहना है कि उसकी प्रेमिका एक गंभीर बीमारी से ग्रसित थी जिस कारण व उसके साथ और रिश्ता नहीं रखना चाहता था. आरोपी ने कहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा नहीं देना चाहता था जिस कारण उसे जहर का इंजेक्शन लेकर मार डाला.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से परेशान था. आरोपी का कहना है कि एक लंबे समय से उसकी प्रेमिका बीमार चल रही थी उसके इलाज में काफी खर्च आ रहा था. घर से परेशान होकर उसने एक दिन निर्णय लिया कि वह अपनी प्रेमिका को जान से मार देगा. इसके बाद उसने इंटरनेट पर जहर का इंजेक्शन की खोज शुरू कर दी. आरोपी ने बताया कि इंटरनेट पर उसे केटामाइन इंजेक्शन की जानकारी मिली. जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका को कहा कि इस इंजेक्शन के लगने के बाद और पूरी तरह से ठीक हो जाएगी और प्रेमिका को इंजेक्शन लगवा दिया.

इसे भी पढ़ें- विवाह को ‘ग्रैंड’ बनाने के लिए दबंग दुल्हन ने की फायरिंग, वीडियो के वायरल होने के बाद जेल में बीती पहली रात

मुंबई पुलिस को पनवेल इलाके में एक महिला का लावारिस शव मिला था. महिला के बैग में मिले सामान से महिला की पहचान की गई. जब पुलिस ने महिला के घर में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उसका एक अस्पताल में काम करने वाले युवक से प्रेम प्रसंग था. जो पुलिस ने युवक को पकड़कर सख्त पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. युवक का कहना था कि वह एक ऐसी लड़की से संबंध नहीं रखना चाहता था जो गंभीर बीमारी से परेशान थी. इसके साथ ही वह बार-बार उसे शादी करने के लिए मजबूर करती थी.

Related Articles

Comments

Back to Top