पानी में भी कोरोना वायरस पाया गया

जनपत की खबर , 403

लखनऊ! इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अध्ययन में पानी में भी कोरोना वायरस पाया गया है, राजधानी में तीन जगह से लिए गए सैंपल में एक सैंपल पॉजिटिव मिला है, अब पानी में फैले वायरस का मनुष्य पर कितना असर होगा इसका अध्ययन किया जा रहा है, यह अध्ययन एसजीपीजीआई का माइक्रोबायोलॉजी विभाग कर रहा है, लखनऊ में खदरा के रूकपुर, घंटाघर व मछली मोहाल के ड्रेनेज से सीवेज सैंपल लिए गए, यह वह स्थान है जहां पूरे मोहल्ले का सीवेज एक स्थान पर गिरता है, 19 मई को इस सैंपल की जांच की गई तो रूकपुर खदरा के सीवेज के सैंपल में कोरोना वायरस पाया गया है,पूरी स्थिति से आईसीएमआर और डब्ल्यूएचओ को अवगत करा दिया गया है, भविष्य में इस पर विस्तार से अध्ययन किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top