आधुनिक चिकित्सा प्रणाली को लेकर बयान बाजी पर बाबा रामदेव ने माफी मांगी
हेडलाइंस May 24, 2021 at 01:52 PM , 378नई दिल्ली। हाल में योग गुरु बाबा रामदेव ने आधुनिक चिकित्सा प्रणाली को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद फिर विवादों में घिर गए थे. इस बयान के बाद देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी बाबा रामदेव को पत्र लिखकर बयान वापस लेने को कहा था. अब इस पूरे प्रकरण पर सेफ मोड में आते हुए बाबा रामदेव ने माफी मांगी है. इसके साथ ही बाबा रामदेव ने कहा है कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है. बाबा रामदेव ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया के एक मैसेज को आधार मानते हुए यह बयान दिया था, लेकिन इसके बाद भी किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो इसके लिए माफी चाहते हैं. बाबा रामदेव ने माफी मांगते हुए कहा कि मैं अपने बयान से किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था. बाबा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी चिकित्सा पद्धति की आलोचना करता है तो उसे एक आलोचना भर समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश में कई बार एलोपैथी के डॉक्टरों ने कहां है कि आयुर्वेद या फिर भारतीय चिकित्सा प्रणाली झूठा विज्ञान है. उन्होंने कहा कि हमें दूसरों की टीका टिप्पणी से बचते हुए अपना काम करना चाहिए जिससे लोगों का भला हो सके. बता दे बाबा रामदेव का या माफी मांगने वाला बयान स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के पत्र के बाद आया है.बाबा रामदेव के द्वारा एलोपैथी चिकित्सा प्रणाली पर सवाल उठाने के बयान की IMA आलोचना करते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की थी. IMA की ओर से कहा गया था कि देश में कोरोना के प्रकोप के दौरान डॉक्टरों ने अहम भूमिका निभाई है. कई डॉक्टरों ने तो अपनी जान गवा कर भी लोगों की सेवा की है. ऐसे में चिकित्सा प्रणाली का मजाक उड़ाना किसी भी लिहाजा में सही नहीं है.IMA ने सरकार से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा था कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे. बता दें कि बाबा रामदेव ने कहा था कि लाखों मरीजों की मौत एलोपैथिक दवाई लेने से हुई है.






























Comments