स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की वैक्सीन को लेकर किया एक बड़ा फैसला

हेडलाइंस , 337

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की वैक्सीन को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। अब 18 से 44 साल के लोग बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी वैक्सीन लगा सकेंगे। ऐसे लोग अब वैक्सीनेशन सेंटर पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हालांकि ये सुविधा फिलहाल सिर्फ सरकारी सेंटर पर ही उपलब्ध होगी। प्राइवेट अस्पतालों के सेंटर्स पर अब भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कराना होगा। बता दें 1 सरकार ने मई से 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का ऐलान किया था। रोजना जब लोगों को टीका देने का समय खत्म हो जाएगा या दिन के अंतिम समय में जो वैक्सीन बच जाएगी, उसे ऑनसाइट व्यवस्था के तहत लोगों को दी जाएगी, जिससे कि टीके की बर्बादी ना हो।  इस नई व्यवस्था का जिक्र कोविन प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। फिलहाल नई सुविधा सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर ही होगी। 18 साल से 44 साल की उम्र के वैक्सीनेशन के लिए अब ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा होगी। अब 18 से 44 साल के लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर्स पर  जाकर वैक्सीन ले सकते हैं, हालांकि कोविन पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सरकार ने पहले वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी कर दिया था, लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दो तरह की परेशानी आ रही थी- पहला ये कि गांव के लोग जिनके पास स्मार्टफोन नहीं थे उन्हें स्लॉट बुक करने में दिक्कतें आ रही थीं। इसके अलावा कई राज्यों से ऐसी खबरें भी आ रही थी कि लोग स्लॉट बुक कराने के बाद भी वैक्सीनेशन के लिए सेंटर पर नहीं पहुंच रहे हैं। लिहाजा ऐसे हालात में वैक्सीन की बर्बादी हो रही थी, लेकिन अब बिना रजिस्ट्रेशन के पहुंचने वाले लोगों को बची हुई वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को आदेश दिया है कि वे जिला प्रशासन से ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा को लागू करने का काम करें। साथ ही मंत्रालय ने राज्यों से ये भी कहा कि सेंटर पर इस बात का ध्यान रखा जाए कि ऑन साइन रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई भीड़ न लगे। देश में अब तक कोविड-19 टीके की 19.60 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं। बता दें कि कई राज्यों में फिलहाल वैक्सीन की किल्लत है। लिहाज़ा 18-44 साल के लोगों को दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में टीके नहीं लगाए जा रहा हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top