लोगों में बढ़ रहा कोविन पोर्टल को लेकर कंफ्यूजन
हेडलाइंस May 24, 2021 at 12:46 PM , 399नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना का प्रकोप चल रहा है। जब पूरा देश हिम्मत हार रहा था तब हमारे वैज्ञानिकों ने हमें कोरोना की संजीवनी बूटी दी। तभी से भारत में कोरोना का टीकाकरण चल रहा है। 1 मई से भारत में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को CoWIN पोर्टल से स्लॉट बुक करना होता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से कोविन पोर्टल पर बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही है और 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के टीके की दूसरी डोज का स्लॉट दिख रहा है। हालंकि वैक्सीन की कमी के कारण कुछ राज्यों में टीकाकरण की प्रक्रिया धीमी चल रही है। भारत में कोरोना की दो वैक्सीन लगाई जा रही है जो स्वदेशी है कोवैक्सीन और कोविशील्ड। इस गड़बड़ी को लेकर सरकार की तरफ से कोई स्पष्टता नहीं आई है। लोगों के मन में इसको लेकर कंफ्यूजन बढ़ रहा है। दरअसल, 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया 1 मई से शुरू की गई है और नियमों के अनुसार कोवैक्सीन की पहली डोज लगाए जाने के 4 सप्ताह के बाद दूसरी डोज दी जाएगी, जबकि कोविशील्ड के मामले में दो डोज के बीच अंतर 12 से 16 सप्ताह है। 18 से 44 साल के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुए अभी सिर्फ 3 सप्ताह ही हुए हैं और ऐसे में दूसरी डोज कैसे लग सकती है? लेकिन कोविन पॉर्टल पर कोरोना वैक्सीन का दूसरा स्लॉट शो हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद दूसरी डोज की उपलब्धता कोविन पोर्टल पर दिख रही है। यह गड़बड़ी पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रही है।वैक्सीन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए कोविन पोर्टल एकमात्र तरीका है, लेकिन यहां दूसरी डोज की उपलब्धता देखने के बाद लोगों में कंफ्यूजन बढ़ रहा है, जो अपॉइंटमेंट बुक करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। कोविन पोर्टल में वैक्सीन बुक करवाते समय बहुत गड़बड़ी आती है। आसानी से वैक्सीन बुक भी नहीं होती है।
कोविन पोर्टल पर गड़बड़ी सामने आने के बाद अभी तक सरकार की तरफ से इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं दी गई है कि टीकों को खुराक के अनुसार आरक्षित क्यों किया जा रहा है, जबकि नियम के अनुसार कोवैक्सिन की दो डोज के बीच कम से कम 4 सप्ताह और कोविशील्ड की दो डोज के बीच 12-16 सप्ताह का अंतर रखना है। पिछ ले कुछ समय से कोविन पॉर्टल पर समस्या देखी जा रही है। जिससे काफी हद तक सही भी किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अब तक 19 करोड़ 60 लाख 51 हजार 962 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है, जिसमें से 15.29 लाख लोगों को पहली डोज लगाई गई है और 4.31 लाख लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई है। सरकार ने कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए लॉकडाउन भी लगा रखा है। जिसमें अनेक पाबंदिया भी लगा रखी है। कोरोना गइडलाइन का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसुला जाएगा।






























Comments