देश में कोरोना से 24 घंटे में 4454 लोगों की मौत,2 लाख नए संक्रमित

हेडलाइंस , 414

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से मचे कोहराम से नए संक्रमितों को लेकर राहत तो मिलने लगी है लेकिन मौतों का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है. कोरोना संक्रमण ने पूरी दुनिया में जमकर तबाही मचाई है. अबतक इस बीमारी ने दुनियाभर में करीब 35 लाख लोगों को मौत की नींद सुला दिया है. इनमें तीन लाख भारतीय भी शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 2,22,315 नए मामले सामने आए हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण  से 4454 मरीजों की मौत भी हुई है. ऐसे में लगातार बढ़ते मौतों की संख्या से देश में अब तक कोरोना से 3,3,720 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,67,52,447 हो गई है.स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकाॅर्ड के अनुसार, देश में अब तक कोरोना से 27,20,716 एक्टिव केस हैं, जबकि 2,37,28,11 मरीज रिकवर चुके हैं. वहीं देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी जोरों पर है. सरकार तीसरी लहर को लेकर चिंतित है और वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है. देश में अब तक 19.49 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 26,672 नए मामले दर्ज किए गए है जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 55,79,897 हो गई है. वहीं 594 मरीजों की मौत के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 88,620 तक पहुंच गया है.राजस्थान में कोरोना महामारी के आंकड़ों में भी कुछ राहत है. राज्य में रविवार को 6521 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 113 मरीजों की मौत हो गई. चिकित्सा विभाग के मुताबिक, राजस्थान में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 91642 हो गई. वहीं अब तक 796121 मरीज रिकवर हो कर घर जा चुके हैं. वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7703 हो गई है. इसी के साथ राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य में जारी लाॅकडाउन को आगे बढ़ाते हुए 8 जून तक लागू कर दिया है.

Related Articles

Comments

Back to Top