*ओडीओपी प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना का मिलेगा लाभ 31 जुलाई तक करें आवेदन*

जनपत की खबर , 15

*चिकनकारी एवं ज़री-जरदोज़ी से जुड़े कारीगरों और युवाओं के लिए सुनहरा अवसर*

लखनऊ 18 जुलाई 2026,  उपायुक्त उ‌द्योग जिला उ‌द्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र लखनऊ अभिजीत गौतम ने बताया है कि *"एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम"* के अन्तर्गत जनपद विशेष हेतु चिन्हित उत्पाद से सम्बन्धित तकनीकी प्रशिक्षण, क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस ट्रैनिंग के माध्यम से ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों की सम्पूर्ण मूल्य श्रृंखला में कुशल कार्यबल की आवश्यकताओं को पूरा करने एवं योजनान्तर्गत कारीगरों/श्रमिकों को प्रासंगिक उन्नत टूलकिट वितरण करने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार की महत्वकाँशी योजना एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना संचालित की है। योजना की पात्रता अहर्ताएं एवं आवेदन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।
     उन्होंने बताया है कि उपरोक्त योजनान्तर्गत विभागीय वेबसाईट www.msme.up.gov.in पर जनपद के ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद (चिकनकारी एवं ज़री जरदोज़ी) ट्रेडो के हस्तशिल्पी कारीगरों तथा इच्छुक युवक/युवतियो के आवेदन पत्र दिनांक 31.07.2026 तक आमंत्रित किये जाते है।
              योजनान्तर्गत अन्य विस्तृत जानकारी/आवेदन हेतु ओ0डी0ओ0पी0 द्वारा विकसित उद्यम सारथी एप डाउनलोड कर सकते है साथ ही किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उ‌द्योग, जिला उ‌द्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, 8 कैंट रोड, कैसरबाग, लखनऊ में सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Comments

Back to Top