संघ राज्य क्षेत्र कानून संशोधन विधेयक पर जेपीसी का मंथन, दूसरे दिन यूपी के नेताओं से हुई अहम बैठक

जनपत की खबर , 19

लखनऊ। संसद की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने अपने अध्ययन दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संघ राज्य क्षेत्र कानून संशोधन विधेयक से जुड़े विभिन्न प्रावधानों और संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

समिति प्रदेश के विभिन्न पक्षों और हितधारकों से सुझाव एवं राय प्राप्त कर विधेयक के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन कर रही है। बैठक के दौरान उपस्थित नेताओं ने अपने विचार और सुझाव समिति के समक्ष रखे, जिन पर सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की।

संयुक्त संसदीय समिति का यह अध्ययन दौरा विधेयक को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों में राय एवं सुझाव एकत्र करने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

Related Articles

Comments

Back to Top