सीएम आवास पर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को लेकर हाईलेवल मंथन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

जनपत की खबर , 29

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।

समीक्षा बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री बृजेश सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश की सड़क अवसंरचना को और सुदृढ़ बनाने, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, यातायात को सुगम बनाने तथा विकास परियोजनाओं में तेजी लाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति मिल सके।

Related Articles

Comments

Back to Top