8वें वेतन आयोग पर मंथन तेज: कर्मचारियों की मांगों पर NC-JCM और आयोग के बीच पहली अहम बैठक

जनपत की खबर , 123

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों को लेकर बहुप्रतीक्षित 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी क्रम में NC-JCM (नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी) स्टाफ साइड और 8वें वेतन आयोग के बीच पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में NC-JCM स्टाफ साइड के सचिव शिव गोपाल मिश्रा और 8वें वेतन आयोग की चेयरपर्सन जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान कर्मचारियों के वेतनमान, पेंशन, भत्तों में संशोधन, फिटमेंट फैक्टर और सेवा शर्तों में सुधार जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक को कर्मचारियों की उम्मीदों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यही बातचीत आगे आने वाली सिफारिशों की दिशा तय करेगी।
सूत्रों के मुताबिक, NC-JCM ने कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को जोरदार तरीके से रखा और आयोग से इन्हें प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने की मांग की। वहीं आयोग की ओर से सभी बिंदुओं पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया है।
अब नजर आने वाली बैठकों और आयोग की सिफारिशों पर टिकी है, जो करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के भविष्य को प्रभावित करेंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top