लखनऊ में आज रोड शो, सुबह 6 बजे से हजरतगंज समेत कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
जनपत की खबर Apr 21, 2026 at 06:02 AM , 28लखनऊ। लखनऊ में आज 21 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित रोड शो को लेकर यातायात पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू कर दी है। सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हजरतगंज, विधानसभा मार्ग, जीपीओ, डीएसओ चौराहा, सिकंदरबाग, लालबत्ती चौराहा, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब, समतामूलक चौराहा और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात पुलिस के अनुसार शहर के विभिन्न हिस्सों से हजरतगंज होकर गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। गोमतीनगर, कैण्ट, चारबाग, आलमबाग, चौक, महानगर, तेलीबाग और कानपुर रोड जाने वाले यात्रियों को तय डायवर्जन मार्गों का उपयोग करना होगा।
रोडवेज और सिटी बसों के लिए भी अलग से रूट निर्धारित किए गए हैं। चारबाग, कैसरबाग और गोमतीनगर की ओर जाने वाली बसें प्रतिबंधित मार्गों पर नहीं चलेंगी, बल्कि ग्रीन कॉरिडोर, डालीगंज, सीडीआरआई तिराहा, कटाईपुल और कैंट मार्ग से संचालित होंगी।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
आपातकालीन सेवाओं को राहत
एम्बुलेंस, फायर सर्विस और शव वाहन जैसी आवश्यक सेवाओं को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी गुजरने की अनुमति रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 जारी किया गया है।
सलाह:
यदि आपको आज हजरतगंज, विधानसभा या आसपास के क्षेत्रों में जाना है तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें, क्योंकि कई प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक दबाव रहने की संभावना है।































Comments