निपुण भारत मिशन को गति: अलीनगर सुनहरा में ‘निपुण आकलन दिवस’ का आयोजन, कक्षा 1–2 के बच्चों के अधिगम स्तर का हुआ सघन मूल्यांकन

जनपत की खबर , 94

लखनऊ। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आगामी निपुण विद्यालय आकलन (NVA–2026) में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु शैक्षिक सत्र के शेष काल में सुसंगठित, लक्षित एवं उपचारात्मक शिक्षण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इसी उद्देश्य से आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को नगर क्षेत्र जोन–1 अंतर्गत बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा व नगर क्षेत्र जोन एक सभी स्कूलों में ‘निपुण आकलन दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों की भाषा एवं गणित से संबंधित बुनियादी दक्षताओं का गहन आकलन किया गया। आकलन के माध्यम से बच्चों की सीखने की स्थिति, उनकी मजबूतियों तथा सुधार की आवश्यकता वाले बिंदुओं की पहचान की गई, ताकि भविष्य में लक्षित उपचारात्मक शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। विद्यालय स्तर पर शिक्षकों ने गतिविधि आधारित शिक्षण, व्यक्तिगत आकलन एवं प्रगति अभिलेख के माध्यम से बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की। निपुण आकलन दिवस के आयोजन से न केवल बच्चों में आत्मविश्वास का विकास हुआ, बल्कि शिक्षकों को भी आगामी शिक्षण रणनीतियों को अधिक परिणामोन्मुखी बनाने में दिशा मिली। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस पहल को निपुण भारत मिशन की सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे नियमित आकलन कार्यक्रमों से परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top