लखनऊ के दुबग्गा में भेड़ों की मौत पर सीएम योगी सख्त, जांच के आदेश, प्रति भेड़ ₹10 हजार मुआवजे का ऐलान
जनपत की खबर Dec 30, 2025 at 04:27 PM , 121लखनऊ। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में भेड़ों की अचानक मौत के मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण की तत्काल जांच के आदेश देते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने पशुपालकों को राहत देते हुए प्रति मृत भेड़ ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा शीघ्रता से उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सीएम योगी ने पशुपालन विभाग एवं जिला प्रशासन को मौके पर पहुंचकर भेड़ों की मौत के कारणों की वैज्ञानिक जांच, पशुओं के पोस्टमार्टम, तथा क्षेत्र में एहतियाती व चिकित्सकीय उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आसपास के इलाकों में पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी बढ़ाने को भी कहा गया है, ताकि किसी संभावित बीमारी या विषाक्तता के फैलाव को रोका जा सके।
प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।































Comments