यूपी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की तिथियों में बदलाव, अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को

राष्ट्रीय , 120

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर प्रदेश में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) कार्यक्रम की घोषित तिथियों में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नई तिथियां जारी कर दी गई हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक निर्धारित की गई है।
इसके बाद 06 जनवरी से 27 फरवरी, 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 मार्च, 2026 को किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top