उत्तर प्रदेश विधान भवन रक्षक संघ उत्तर प्रदेश सचिवालय का आम चुनाव संपन्न महामंत्री अशोक कुमार यादव सहित सात प्रत्याशी निर्विरोध

अन्य खबरे , 192

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधान भवन व सचिवालय की सुरक्षा हेतु गठित विधान भवन रक्षक संघ उत्तर प्रदेश सचिवालय का आम चुनाव विधान भवन में सम्पन्न हुआ नौ पदाधिकारियों सहित ग्यारह कार्यकारिणी सदस्यों हेतु इस चुनाव में महामंत्री, उपाध्यक्ष,  संयुक्त मंत्री, प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष के पदों के प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत हासिल की, चुनाव अधिकारी मोहम्मद असलम ने जानकारी देते हुए बताया कि दो वर्ष में होने वाले विधान भवन रक्षक संघ उत्तर प्रदेश सचिवालय चुनाव में सचिवालय सुरक्षा व सचिवालय फायर सेवा के 223 मतदाताओं में से 214 ने अपने मत का प्रयोग किया, 20 पदों हेतु 26 प्रत्याशियों ने भाग लिया, जिसमें अध्यक्ष जागेश्वर दयाल, उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ तिवारी, महामंत्री अशोक कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा व संयुक्त मंत्री, प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री, सह कोषाध्यक्ष, सम्प्रेक्षक सहित ग्यारह कार्यकारिणी सदस्यों ने जीत दर्ज की, उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण हुए इस चुनाव में जल्द ही पदाधिकारियों को शपथ कार्यक्रम घोषित किया जाएगा 
 अध्यक्ष पद के उपविजेता योगेंद्र सिंह ने अपनी हार स्वीकार करते हुए जीते हुए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारणी नई ऊर्जा के साथ संघ को नई ऊचाइयों तक ला जाएगी ऐसी मेरी कामना 
 
अध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले जागेश्वर दयाल ने कहा कि संघ को शासन,सरकार के समन्वय से कर्मियों की समस्याओं दूर करने का प्रयास किया जाएगा 

महामंत्री पद के प्रत्याशी अशोक कुमार यादव ने निर्विरोध जीत दर्ज कराई इस जीत पर उन्होंने समस्त सुरक्षा कर्मचारियों व अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सचिवालय सुरक्षा के कर्मचारियों के हर सुख दुःख में साथ रहने का हर संभव प्रयास रहेगा इसके साथ ही सरकार समक्ष सुरक्षा कर्मियों की समस्याओं को मजबूती से रखने के साथ हर संभव निवारण करने का प्रयास किया जायेगा,

उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाले पशुपतिनाथ तिवारी समस्त अधिकारियों और मतदाताओं का धन्यवाद दिया

Related Articles

Comments

Back to Top