क्रिकेट में रोहित शर्मा की सफलता का श्रेय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को : गंभीर
खेल May 03, 2020 at 12:23 PM , 1137नई दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में रोहित शर्मा की सफलता का श्रेय पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया जाना चाहिए।
रोहित ने जब 2007 में पदार्पण किया था तो उस समय वह मध्यक्रम में कमजोर थे और उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव था। धोनी ने इसके बाद रोहित को 2013 में बतौर ओपनर भेजना शुरू कर दिया था।
गंभीर ने स्पोर्ट्स तक से कहा, रोहित शर्मा आज जहां हैं, उसका कारण महेंद्र सिंह धोनी हैं। आप चयन समिति और टीम प्रबंधन के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको अपने कप्तान से समर्थन नहीं मिलता तो यह सब बेकार है। सब कुछ कप्तान के हाथों में है।
उन्होंने कहा, धोनी ने जिस तरह से रोहित का साथ दिया था, मुझे नहीं लगता कि किसी खिलाड़ी को इस तरह का समर्थन दिया गया होगा। इससे पहले गंभीर ने रोहित को सीमित ओवर क्रिकेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिया था।































Comments