दूसरा केएन सिंह की स्मारक अंतरविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू , विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को हराया
जनपत की खबर Oct 21, 2026 at 06:39 PM , 8लखनऊ, 21 अक्टूबर। दूसरे केएन सिंह मेमोरियल अंडर-19 अंतरविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी बीकेटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसआर इंटरनेशनल स्कूल को पराजित किया। उप्र लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और विद्यालय के संस्थापक स्व.केएन सिंह की स्मृति में विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया है। एसएआर स्पोर्ट्स ग्रुप के क्रिकेट ग्राउंड में हुए उद्घाटन समारोह में अतिथियों एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष पीयूष सिंह चौहान व सीएमएस गोमतीनगर के खेल प्रमुख देवेंद्र नाथानी के साथ विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस उमेश कुमार सिंह शामिल हुए। तीन नवंबर तक चलने वाले 15-15 ओवरों के इस टूर्नामेंट में कुल 12 विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। ये विद्यालय विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी, लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, जीसीआरजी इंटरनेशनल स्कूल, एसआर इंटरनेशनल स्कूल, कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज, मॉन्टफोर्ट इंटर कॉलेज, साहू इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल गोमतीनगर एक्सटेंशन, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल गोमतीनगर, सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको तथा एसआर ग्लोबल हैं।
उद्घाटन मैच में विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी (वीएमए) ने
आठ विकेट खोकर 125 रन बनाए।
रुद्र ने 42 रनों की शानदार पारी खेली। एसआर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से दर्श प्रताप सिंह और दिव्यांशु राय ने 2-2 विकेट हासिल किए।
एसआर इंटरनेशनल स्कूल की पूरी टीम 67 रन ही बना सकी। एसआर इंटरनेशनल स्कूल की ओर से अक्षत मुकेश ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। वीएमए की ओर से आरुष सिंह ने 2/5, दीपक गुप्ता ने 2/14, अखिलेश यादव ने 2/13 और फरहान बेग ने 2/20 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments