अध्यक्ष बंथरा नगर पंचायत व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ

राष्ट्रीय , 215

लखनऊ।
बेसिक शिक्षा विभाग, विकासखंड-सरोजनी नगर में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ ब्लॉक संसाधन केंद्र सरोजनी नगर के प्रांगण में अध्यक्ष बंथरा नगर पंचायत श्रीमती रामावती व खंड शिक्षा अधिकारी श्री रुद्र प्रताप यादव द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर तथा बच्चों को अंक पत्र और नवीन पाठ्य पुस्तक वितरित कर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्री रुद्र प्रताप यादव ने बताया कि आज विकासखंड के प्रत्येक 193 विद्यालयों में तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया । विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी निकाली गई। स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण 15 अप्रैल तक चलेगा तथा विकासखंड के 6 से 14 आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री संदीप कुमार अध्यक्ष प्रतिनिधि, श्री आशीष कुमार, सभासद , श्री कौशल किशोर, प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंथरा, शुचिता त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह, संतोष सिंह, ज्ञान प्रताप सिंह, निर्मल जीत कौर, सुमन यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
           इसके साथ ही बेसिक विद्यालय चंद्रावल में भी खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रुद्र प्रताप यादव द्वारा समारोह पूर्वक बच्चों को अंकपत्र और नवीन पाठ्य पुस्तक बांटकर नए सत्र का प्रारम्भ किया गया.

Related Articles

Comments

Back to Top