ब्लॉक संसाधन केंद्र बीकेटी में स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर हुआ शुभारंभ

जनपत की खबर , 212

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग विकासखंड बक्शी का तालाब में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ ब्लॉक संसाधन केंद्र बीकेटी में अध्यक्ष इटौंजा नगर पंचायत अवधेश कुमार अवस्थी व खंड शिक्षा अधिकारी बक्शी का तालाब प्रीती शुक्ला द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर तथा बच्चों को नवीन पाठ्य पुस्तक वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला ने बताया आज विकासखंड के प्रत्येक 269 विद्यालयों में तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया । विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों  द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी निकाली गई। स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में 15 अप्रैल तक चलेगा तथा विकासखंड के 6 से 14 आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजू कश्यप मंडल अध्यक्ष, राकेश कुमार बाजपेई प्रधानाध्यापक बेसिक विद्यालय इटौजा, नीरज मिश्रा, आशुतोष मिश्रा ,अनुराग सिंह राठौड़ , ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, नंदनी राठौर ,नीतू खरे, राजेश कुमार सिंह ,निष्ठा मिश्रा, रीना चौरसिया, शिवानी श्रीवास्तव, नीलमा गुप्ता, नीलम आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top