नगर क्षेत्र के स्कूलों में तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, सत्र के शुरुआत में पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
जनपत की खबर Apr 01, 2025 at 04:20 PM , 207लखनऊ। प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने और सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश में 2001-2002 में "स्कूल चलो अभियान" शुरू किया गया था। इसी के तहत बेसिक शिक्षा विभाग, के विकासखंड नगर क्षेत्र जोन एक में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ वार्ड संसाधन केंद्र हजरतगंज के प्रांगण से खण्ड शिक्षा अधिकारी डा0 पूनम मिश्रा ने मंगलवार को "स्कूल चलो अभियान" रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा, प्रा0 वि0 कसरी खेड़ा, प्रा0 वि बेहसा, बेसिक वि0 कनौसी, बेसिक विद्यालय अमबेडकर नगर, प्रा0 वि0 सरोजनीनगर जोन एक, बेसिक विद्यालय गौरी, पू0 मा0 वि0 कमोत्तर बेहसा, प्राथमिक विद्यालय किला महोम्मदी नगर, प्राथमिक विद्यालय अमौसी दो, प्राथमिक विद्यालय सालेह नगर, बेसिक विद्यालय बरिगवां, प्राथमिक विद्यालय चपरूआ खेड़ा, बेसिक विद्यालय हड़ाईनखेड़ा, नगर क्षेत्र जोन एक विकास खण्ड के प्रत्येक विद्यालयों ने अपने अपने स्कूल के बच्चों तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। तथा प्रभात फेरी व स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर सभी विद्यालयों में नवीन पुस्तकों का वितरण हुआ सत्र के शुरुआत में पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।






































Comments