बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने गला घोंट कर कर दी हत्या

अन्य खबरे , 206

लखनऊ। बागपत में ऑनर किलिंग की घटना में एक पिता ने अपनी बेटी का गला घोंट कर हत्या कर दी। वहीं मौके पर ही उसके प्रेमी का भी गला घोंट डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। घटना रविवार की सुबह बागपत में बड़ौत कस्बे से सटे एक गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक युवक 19 वर्ष का था, बीए की पढ़ाई कर रहा था, जबकि 17 वर्षीय युवती कक्षा 12 की छात्रा थी। दोनों छुप-छुपकर मिलते थे, कानों-कान यह खबर पूरे गांव में तो फैल गई थी, लेकिन लड़की के पिता बेखबर थे। इसी बीच रविवार की सुबह लड़की के पिता को दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लगी। उन्होंने इसे परखने की कोशिश की और अपनी बेटी की तलाश की तो पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में है। यह देखकर लड़की के पिता गुस्से में अपना आपा खो बैठा। उसने मौके पर पड़े एक रस्सी के टुकड़े से पहले लड़के का गला घोंटा और फिर अपनी बेटी का भी गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना के बाद हंगामा मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई।
एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक इस घटना में आरोपी पिता पुष्पेंद्र (50) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top