नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी का दो दिवसीय अलीगढ़ दौरा

जनपत की खबर , 294

श्री ए.के. शर्मा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा के कार्यकर्ता मिलन समारोह में करेंगे प्रतिभाग 

मंत्री श्री शर्मा अलीगढ़ के नौरंगाबाद में भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम में करेंगे शिरकत 

मंत्री अलीगढ़ के सर्किट हाउस में विद्युत विभाग और नगर विकास विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा 

लखनऊ: 24 सितम्बर,2024

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी 24 और 25 सितम्बर, 2024 को अलीगढ़ जनपद के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान श्री शर्मा वहां पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही विद्युत विभाग और नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा 24 सितम्बर को अलीगढ़ के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद 25 सितम्बर दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे अलीगढ़ के विष्णुपुरी मंडल टीकाराम कॉलोनी बूथ नं0 188, नौरंगाबाद में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे और कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को भाजपा का सदस्य बनने तथा अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे। तत्पश्चात पूर्वान्ह 11:00 बजे अलीगढ़ के सुरेंद्रनगर स्थित श्रीराम बैंक्वट हॉल में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आयोजित भाजपा के विशाल कार्यकर्ता मिलन समारोह में सहभागिता करेंगे।

 इसके पश्चात मंत्री श्री शर्मा अपरान्ह 1:00 बजे अलीगढ़ के सर्किट हाउस में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ तथा नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभाग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top