महानगर में वृहद होलियार बैठकी 14 मार्च को
अन्य खबरे Mar 08, 2021 at 09:51 PM , 315लखनऊ। श्री रामलीला समिति, महानगर,मे 14 मार्च 2021 को सायं 3.00 बजे से पहली बार पुरुष और महिलाओं की संयुक्त रुप से होली गायन का कार्यक्रम "वृहद होलियार बैठकी" का आयोजन रामलीला मैदान सभा कक्ष महानगर में किया जाएगा।
महानगर में सम्पन समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया।महामंत्री हेम पंत ने बताया कि होली के आगमन से पूर्व पर्वतीय समाज में बसंत पंचमी से घर- घर जाकर महिलाओं वो पुरुषों की खड़ी वह बैठकी होली आयोजित की जाती है । इसी परंपरा को तहत लखनऊ विभिन्न हिस्सों में रहने वाले पर्वतीय समाज के लोग व होली गायक समूह के साथ आकर एक जगह एकत्र होकर नृत्य व होली गायन से कार्यक्रम को सराबोर करेगें। का0 अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि होली बैठकी में सभी जन सपरिवार, इष्ट मित्रों के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेते हैं। संरक्षक दिनू पांडे ने बताया इस बार भी बैठकी के दौरान प्रसिद्ध पर्वतीय व्यंजन आलू गुटके के साथ भांगुल की चटनी का वितरण किया जाएगा।
बैठक में उपाध्यक्ष मृत्युंजय पाण्डे, दीपक जोशी, विनोद पन्त (कोषाध्यक्ष), मोहन चंद्र पाण्डे,कुणाल पन्त (उपाध्यक्ष), हरीश उपाध्याय,देवेंद्र मिश्रा, तारा प्रसाद जायसवाल, श्री हिमांशु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।



























Comments