बाजारखाला कोतवाली में त्योहारों के मद्देनजर हुई बैठक
अन्य खबरे Mar 08, 2021 at 08:55 PM , 243लखनऊ।
बाजारखाला कोतवाली में त्योहारों के मद्देनजर हुई बैठक में मौजूद लोगों ने उड़ाया कोविड गाइडलाइंस का मखौल।
आज त्योहारों के मद्देनजर बाजार खाला कोतवाली में पुलिस द्वारा नागरिक सुरक्षा संगठन, व्यापारी व क्षेत्र के अन्य लोगों की बैठक बुलाई जिसमे न एक हांथ की दिखी दूरी और न मास्क था जरूरी।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस विभाग के ऊपर कोविड गाइड लाइन के नियम नही लागू होते हैं क्या ?
ज्ञात हो अभी कुछ दिन पहले ही बाजारखाला कोतवाली में तैनात दरोगा आशीष पाण्डेय भी जेसीपी के सामने बिना मास्क के ही चालान करते कैमरे में कैद हुए थे।



























Comments