धर्मपाल सिंह ने भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि दी। पर श्रद्धाजंलि दी।

अन्य खबरे , 250

लखनऊ 11 फरवरी 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर के.के.सी. चारबाग स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी ने भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि दी। 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने और सबके जीवन में प्रगति और सभी के विकास के लिए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उन्होंने कहा एकात्म मानववाद के दर्शन का मूल भाव समाज के अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति के जीवन में बदलाव है। 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया। 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय का स्वप्न भारतीय संस्कृति की नींव पर एक शक्तिशाली और सशक्त भारत का निर्माण का था, आज पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के उन्हीं सपनों को पूरा करने का काम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे है।

Related Articles

Comments

Back to Top