जगद्गुरु रामभद्राचार्य को किया जा रहा एयरलिफ्ट

अन्य खबरे , 260

आगरा...

जगद्गुरु रामभद्राचार्य को किया जा रहा एयरलिफ्ट.
एयर एंबुलेंस से उत्तराखंड जाएंगे रामभद्राचार्य.
एयर एंबुलेंस से देहरादून के लिए जाएंगे रामभद्राचार्य - सांसद.
3 डॉक्टरों की स्पेशल टीम निगरानी के लिए रहेगी साथ.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामभद्राचार्य की हालत स्थिर.
पुष्पांजलि अस्पताल से खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना.
रामभद्राचार्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग.
भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया पत्नी सहित पहुंचे.
अस्पताल के अंदर,/बाहर पुलिस फोर्स किया गया तैनात...

तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गगुरू रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई,  जिसके बाद उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को जब इसकी जानकारी मिली तो वे अपनी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे और जगद्गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रामभद्राचार्य को आगरा से देहरादून एयरलिफ्ट किया जा रहा है। तीन  डॉक्टरों की स्पेशल टीम निगरानी के लिए उनके साथ रहेगी।

डॉक्टर ने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की कई जांचें कराई गई हैं। कुछ रिपोर्ट शाम तक और कुछ के कल तक आने की उम्मीद है। उन्हें आराम की सख्त जरूरत है। ऐसे में वे कुछ दिन तक रामकथा नहीं कह पाएंगे। गौरतलब है कि 4 साल पहले उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के लाड़पुर गांव में केशव देव भगवान मंदिर में 25 जनवरी से 2 फरवरी तक श्री राम कथा का कार्यक्रम चल रहा था। कथा के अंतिम दिन 2 फरवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें आगरा ले जाया गया। यहां एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top