बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

राष्ट्रीय , 314

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र जोन एक में बुधवार को बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को मेडल व अन्य पुरस्कार कांपी पेंसिल आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना व सरस्वती गीत प्रस्तुत किया। आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारना आसान होता है। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कक्षा सात के द्वारा बच्चों द्वारा विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर नाटक प्रस्तुत कर अभिभावकों को नई सीख दी गई, उसके उपरांत खेल का आयोजन कराया गया। जिसमें कक्षा एक और कक्षा दो को 20 मीटर दौड़, कक्षा तीन को 50 मीटर दौड़, कक्षा चार व पांच 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, कक्षा 6 कक्षा 7 और कक्षा 8 के बच्चों में 400 मीटर की दौड़, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, अभिभावकों की दौड़ प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजकुमार, अनिल मौर्या, केतकी, प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय, सहायक शिक्षामित्र सुनीता यादव प्रथम इन्फोटेक संस्था के मो शावेज। प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय, राजेश जयसवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावक व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top