*कला वसुधा वामा रंग प्रसंग के विमोचन*

जनपत की खबर , 1218

लखनऊ, 27 जनवरी। कला स्रोत आर्ट गैलेरी अलीगंज में कला वसुधा पत्रिका के वामा रंग प्रसंग के अंक 41-42 विमोचन आज महिला कला विद्वानों ने मिलकर किया।निसर्ग संस्था द्वारा आयोजित  शाखा बंद्योपाध्याय और डा.ऊषा बनर्जी दके संपादन में निकाली गई इस पत्रिका पर मुख्य रूप से प्रो.उषा सिन्हा ने सारगर्भित रूप से पत्रिका के लेखों की समीक्षा की। इसके अलावा अपूर्व अवस्थी के संचालन में सर्वेंद्र विक्रम सिंह, प्रतुल जोशी, सुशील कुमार सिंह, डा.अलका पांडेय, प्रतिमा सिंह, डा.ऊषा बनर्जी और आभा सक्सेना ने अंक पर विचार व्यक्त किये। विमोचन अवसर पर ललित सिंह पोखरिया, प्रो.कुमकुम धर, वरिष्ठ कला समीक्षक राजवीर रतन, सुशील सीतापुरी, अनुपम बिसारिया, अनुराग डिडवानिया आदि उपस्थित थे। गैलरी में अभिलाषा सिंह के चित्रों की प्रदर्शनी एक्वा भी चल रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top