मकर संक्रांति 14 जनवरी, 2024 से लेकर राम मंदिर के लोकार्पण 22 जनवरी, 2024 तक निरन्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित मंदिरों में रामायण, रामचरितामनस तथा हनुमान चालिसा का पाठ होगा-जयवीर सिंह
जनपत की खबर Nov 29, 2023 at 04:55 PM , 382लखनऊ: 29 नवम्बर, 2023
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के लोकार्पण के अवसर पर 22 जनवरी, 2024 को उ0प्र0 सरकार उत्सव के रूप में मनायेगी। इस अवसर पर उ0प्र0 के सभी प्रतिष्ठित मंदिर एवं मठों में अखण्ड रामायण, रामचरितमानस तथा हनुमान चालिसा के पाठ का आयोजन होगा। इसके लिए हर जनपद में स्थापित उ0प्र0 पर्यटन और संस्कृति परिषद के माध्यम से स्थानीय कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। इस पर आने वाला व्यय का भुगतान पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया जायेगा।
यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद के माध्यम से स्थानीय कलाकारों द्वारा मकर संक्रांति 14 जनवरी से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 तक लगातार रामायण एवं रामचरितमानस तथा हनुमान चालिसा का पाठ कराया जायेगा। प्रदेश का संस्कृति विभाग इसके लिए आवश्यक तैयारी कर रहा है।































Comments