मुख्यमंत्री ने विधान मण्डल का सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व, विधान भवन में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया
जनपत की खबर Nov 28, 2023 at 02:40 PM , 214विगत साढ़े छः वर्षों में उ0प्र0 विधानमण्डल की कार्यवाही
लोकतंत्र की सच्ची भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए तथा
संवाद एवं परिसंवाद को पुष्ट करते हुए आगे बढ़ी: मुख्यमंत्री
सरकार जनहित, विकास, लोकतंत्र सहित उ0प्र0
से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा के लिए तैयार
लखनऊ: 28 नवम्बर, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि विगत साढ़े छः वर्षों से उत्तर प्रदेश विधानमण्डल ने अपनी कार्यवाही को सुचारू तथा गरिमापूर्ण तरीके से संचालित करके संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को पुष्ट करते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा को आगे बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। आज से विधान मण्डल का शीतकालीन सत्र प्रारम्भ हो रहा है। इसमें अनुपूरक बजट के साथ ही, लम्बित विधायी कार्य पूर्ण किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री जी आज यहां विधान मण्डल का सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व, विधान भवन में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत साढ़े छः वर्षों में उत्तर प्रदेश विधानमण्डल की कार्यवाही लोकतंत्र की सच्ची भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए तथा संवाद एवं परिसंवाद को पुष्ट करते हुए आगे बढ़ी है। यह लोगों के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय बना है। उत्तर प्रदेश विधानमण्डल में जनसमस्याओं से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा तथा उनके निस्तारण के कार्य अच्छे तरीके से हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमण्डल वर्तमान में अपने गरिमापूर्ण व्यवहार के लिए चर्चा में है। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सत्तापक्ष के साथ ही, विपक्ष की भी है। हम सभी सदन की गरिमा को बनाए रखने, सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने एवं जनहित के मुद्दों को सदन में रखने में अपना योगदान दें। सरकार जनहित, विकास, लोकतंत्र सहित उत्तर प्रदेश से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा के लिए तैयार है।
--------































Comments