20 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया
जनपत की खबर Nov 25, 2023 at 09:12 PM , 215जनशिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में आज दिनांक 25.11.2023 को जनपद के समस्त थानों पर समाधान/थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय द्वारा थाना मुहम्मदाबाद में उपस्थित रहकर पूर्व के प्रार्थना पत्रों की गहन समीक्षा तथा जनसुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समाधान दिवस रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा प्रार्थना पत्रों का रैण्डेमली फीडबैक लिया गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रा0 पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सर्वसम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से कुल 20 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया तथा राजस्व विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व टीम को आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराकर निस्तारण किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर में उपस्थित राजस्व विभाग, पुलिसबल के अधिकारी/कर्मचारिगण तथा आमजन को विभिन्न तरिकों से होने वाले साइबर फ्राड के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया इससे बचने के उपाय बताए गये।































Comments