*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की 45 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न।* *डॉक्टर दिनेश चंद शर्मा बने चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष*
जनपत की खबर Nov 24, 2023 at 06:20 PM , 1195लखनऊ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की 45 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन हेतु आज दिनांक 24 नवंबर, 2023 को नामांकन की प्रक्रिया संघ कार्यालय शिक्षक भवन रिसालदार पार्क लखनऊ पर संपन्न हुई।
निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर आर0 पी0 मिश्रा ने बताया कि नामांकन हेतु प्रातः 8:00 बजे से ही भारी संख्या में संघ की महासभा के सदस्य शिक्षक भवन पर पहुंचने शुरू हो गए थे। प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक नामांकन प्रपत्र जारी करने की प्रक्रिया में कुल 50 नामांकन प्रपत्र निर्गत किए गए। प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक नामांकन कराने की प्रक्रिया में प्रदेश कार्य समिति के 27 पद तथा 18 मंडल के मांडलिक संगठन मंत्री के 18 पद सहित कुल 45 पदों पर 45 प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुए।
सभी पदों के सापेक्ष मात्र एक-एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण किसी भी पद पर मतदान की आवश्यकता न रहने की स्थिति में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हुआ।
फल स्वरुप निम्नलिखित पदाधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष, राधे रमण त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्णानंद राय उपाध्यक्ष, सुधांशु मोहन उपाध्यक्ष, राजेश सर दुबे उपाध्यक्ष, रविन्द्र दीक्षित उपाध्यक्ष, अर्चना मिश्रा उपाध्यक्ष, संजय सिंह महामंत्री, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव संयुक्त महामंत्री, श्रीधर मिश्र मंत्री, अशोक कुमार मिश्र मंत्री, विनोद कुमार यादव मंत्री, वंदना सक्सेना मंत्री, बृजेश पांडे मंत्री, सुभाष तिवारी संगठन मंत्री, राकेश कुमार सिंह संगठन मंत्री, अखिलेश कुमार पांडे संगठन मंत्री, अर्चना तिवारी संगठन मंत्री, डॉ सचिन सिंह संगठन मंत्री, सुरेश कुमार शर्मा प्रचार मंत्री, मुकेश कुमार सिंह प्रचार मंत्री, संजीव कुमार शर्मा प्रचार मंत्री, रेहाना नसरीन प्रचार मंत्री, डॉ देवेंद्र प्रताप यादव प्रचार मंत्री, शिव शंकर पांडे कोषाध्यक्ष, यशपाल सिंह एकाउंटेंट, नीलमणि त्रिपाठी ऑडिटर।
प्रदेश के 18 मांडलिक संगठन मंत्री के पदों पर प्रत्येक मंडल में एक-एक प्रत्याशी का नामांकन प्राप्त होने पर निम्नलिखित पदाधिकारी को उनके नाम के सम्मुख अंकित पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
राजेश शर्मा मांगलिक संगठन मंत्री आगरा, राजेश कटारा मांडलिक संगठन मंत्री अलीगढ़, बालेंद्र कुमार मांडलिक संगठन मंत्री सहारनपुर, मेघराज भाटी मांडलिक संगठन मंत्री मेरठ, सर्वेश कुमार शर्मा मांडलिक संगठन मंत्री मुरादाबाद, मुकेश चौहान मांडलिक संगठन मंत्री बरेली, राजेश शुक्ला मांडलिक संगठन मंत्री लखनऊ, उदय नारायण यादव मांडलिक संगठन मंत्री कानपुर, राजेश लिटौरिया मांडलिक संगठन मंत्री झांसी, आशुतोष त्रिपाठी मांडलिक संगठन मंत्री चित्रकूट धाम, अनिल कुमार सिंह मांडलिक संगठन मंत्री मिर्जापुर, अनिल पांडे मांडलिक संगठन मंत्री प्रयागराज, अरविंद शुक्ला मांडलिक संगठन मंत्री वाराणसी, अतुल कुमार सिंह मांडलिक संगठन मंत्री आजमगढ़, दिलीप पांडे मांडलिक संगठन मंत्री अयोध्या, आनंद त्रिपाठी मांडलिक संगठन मंत्री देवी पाटन, योगेंद्र प्रसाद पांडे मांडलिक संगठन मंत्री बस्ती, केशव मणि त्रिपाठी मांडलिक संगठन मंत्री गोरखपुर,
डॉ आर0 पी0 मिश्रा द्वारा उपरोक्त सभी पदों पर निर्वाचित सभी पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी, परिणाम की घोषणा होते ही शिक्षकों द्वारा डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा व अन्य पदाधिकारियों को मालाओं से लाद दिया गया।
डॉक्टर दिनेश शर्मा ने प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की पुरानी पेंशन की बहाली, पदोन्नति, स्थानांतरण, उपार्जित अवकाश, निशुल्क चिकित्सा सुविधा जैसी मांगों का अधिकारियों द्वारा निराकरण नहीं किया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश व्यापी आंदोलन की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने सभी 45 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन करके एकता का परिचय दिया है। डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आस्वस्थ किया की शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और यदि आवश्यकता हुई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
निर्वाचन संपन्न कराने में डॉक्टर आर0 पी0 मिश्रा के साथ माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला मंत्री महेश चंद्र, उपाध्यक्ष आर0 पी0 सिंह एवं आय व्यय निरीक्षक आलोक पाठक सम्मिलित रहे।































Comments