*(NDRF) लखनऊ द्वारा स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन*

अन्य खबरे , 215

लखनऊ । भारत सरकार गृह मंत्रालय के निर्देशन में पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में इस प्रकार के कार्यक्रम किये जाते रहे हैं मानसून की शुरुआत के समय से ही जहाँ-जहाँ 11 NDRF की टीमें तैनात रही और मानसून के बाद अभी तक अनवरत विभिन्न जिलों के स्कूलों में ये कार्यक्रम किये जा रहे रहें  इसी कड़ी में आज दिनांक 27/10/2023 को जय नारायण (के.सी.सी.) इन्टर कॉलेज चारबाग लखनऊ (उ.प्र) में हर समय आपदा में तत्पर रहने वाली 11 वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल  (NDRF) की क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र  लखनऊ द्वारा एक स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया I 
        इस कार्यक्रम को श्री मनोज कुमार शर्मा उप-महा निरीक्षक के दिशा-निर्देश पर 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल  (NDRF) की क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र लखनऊ के कमांडर श्री अनिल कुमार पाल, उप कमांडेंट की निगरानी में  जय नारायण (के.सी.सी.) इन्टर कॉलेज चारबाग लखनऊ  (उ.प्र) में एक स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम कि या गया, जिसमे  स्कूल सुरक्षा से सम्बंधित आपदाओं से बचाव के तरीको जैसे भूकंप,अत्यधिक रक्तचाप, ह्रदय गति पुनर्जीवित करना (CPR),तथा सर्पदंश व बाढ़ आपदा से वचाव के बारे में  जानकारियां विभिन्न आयोजनों के माध्यम से दी गयी इसके अतिरिक्त आपदाओ से पहले चेतावनी देने वाले मोबाईल एप जैसे दामिनी, मौसम और सचेत के बारे में भी बताया गया, जिससे आपदा के दौरान स्कूल के बच्चे  समय रहते अपना वचाव कर सके ।
         इस मौके पर जय नारायण (के.सी.सी.) इन्टर कॉलेज चारबाग लखनऊ  (उ.प्र) के प्रधानाचार्य श्री अभय कुमार पाण्डे के साथ स्कूल स्टाफ - 28 और  85 छात्र एवं 63 छात्राएं उपस्थित रहे इस कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक संपन्न करने के उपरान्त निरीक्षक चमन किशोर गुप्ता ने भविष्य में आपदा से निपटने हेतु NDRF की तरफ से प्रधानाचार्य महोदय को आपदा किट का भी वितरण किया I

Related Articles

Comments

Back to Top