एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अन्य खबरे Oct 26, 2023 at 07:57 PM , 180लखनऊ । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी लखनऊ वी0के0 श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि *उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित एस०सी०एस०पी० विपणन विकास सहायता योजनान्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को समय 12.00 बजे से स्थान मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र डालीगंज लखनऊ एवं दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को बैंक इण्डिया स्वरोजगार विकास संस्थान स्थान मोहनलालगंज जनपद आफ लखनऊ में समय 12.00 बजे से आयोजित* किया जा रहा है, जिसमें बेरोजगार नवयुवक /नवयुवतियों किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति / परम्परागत कारीगर जो उद्योग स्थापित कर स्वालम्बी बनना चाहते है उक्त एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपना उद्योग स्थापित कर सकते है।



























Comments