पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने विजयदशमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी
जनपत की खबर Oct 23, 2023 at 05:30 PM , 253लखनऊ: 23 अक्टूबर, 2023
उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। इसके उपलक्ष्य में विजयादशमी का त्यौहार मनाया जाता है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।
श्री सिंह ने कहा कि इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को जलाया जाता है। सनातन परंपरा में दशहरे का त्यौहार अति महत्वपूर्ण है। इस दिन शस्त्रों की भी पूजा होती है, राज्य सरकार ने भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है। उनका त्याग और आदर्श जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों को बिना भेदभाव के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। इसमें रामराज्य की परिकल्पना का संदेश छिपा हुआ है। उन्होंने विजयदशमी पर्व को हर्ष और उल्लास से मनाने की अपील करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की कामना की है।































Comments