*मयूर रेजीडेंसी विस्तार में पारम्परिक डांडिया रास*
अन्य खबरे Oct 21, 2023 at 09:35 PM , 354लखनऊ 21 अक्टूबर।
मयूर रेजीडेंसी विस्तार में अरुणिमा राय के संयोजन और एआरडीसी के सौजन्य से सप्तमी दुर्गा पूजन के साथ पारम्परिक परिधानो में डांडिया रास नृत्य का आऩ्दमय आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि ज्योति किरन रतन ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एआरडीसी की महिला सदस्यों ने सभी गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। विशिष्ठ अतिथि मेयर सुषमा खर्कवाल एवं पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया ने कार्यक्रम में पहुंच कर सभी को पर्व की बधाइयां देते हुए उत्साहवर्धन किया। नम्रता, अरुणिमा, भूमिका, प्रतिभा, नीतीश, नेहा, कीर्ति, सुमन सिंह, माधवी श, अनीता, जया, नीलम, अपर्णा, रानू आदि युवतियों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में नवयुवा और बच्चों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया।



























Comments