मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन

अन्य खबरे , 227

अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय बस स्टॉप पर फ्लैग ऑफ न दिखाकर अब सरयू अतिथि गृह के पास दिखाएंगे परिवहन बसों को हरी झंडी, आज शाम को 8:00 बजे संतों से करेंगे मुलाकात, उन्हीं के साथ करेंगे  भोजन, कल सुबह 8:00 बजे मणिराम दास की छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास से करेंगे मुलाकात, बड़ी देवकली मंदिर में दर्शन पूजन के बजाय छोटी देवकाली मंदिर में करेंगे दर्शन पूजन,,


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या का दो दिवसीय दौरा।

सीएम योगी का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम

अपराहन 3.35 पर पहुंचेंगे राम कथा पार्क हेलीपैड, 3.45 पर हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन पूजन, 4.05 पर रामजन्मभूमि पर कर पहुंचकर राम लला का करेंगे दर्शन पूजन, राम मंदिर निर्माण का करेंगे अवलोकन, 4.40 पर आयुक्त सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा बैठक, 6.15 से 7:15 तक विकास कार्यों का करेंगे स्थलीय निरीक्षण, 8 बजे पहुंचेंगे सरयू अतिथि गृह, संतो के साथ करेंगे मुलाकात, उन्हीं के साथ करेंगे भोजन, करेंगे रात्रि विश्राम,


22 अक्टूबर की सुबह 7.30 बजे छोटी देवकली मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, 8 बजे पहुंचेंगे मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास से करेंगे मुलाकात,  9 बजे पहुंचेंगे सरयू अतिथि गृह,  परिवहन निगम की बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, 10 बजे राम कथा पार्क हैलीपैड से हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए होंगे रवाना।

अयोध्या।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश कुमार गुप्ता का बयान,अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट को नगर विकास विभाग कोऑर्डिनेटर कर रहा है, उस दिशा में ऊर्जा विभाग भी अपना दायित्व निभा रहा है, ऊर्जा विभाग ने काफी काम अयोध्या में पूरे कर दिए हैं जो कम बचे हैं वो नवंबर तक पूरे हो जाएंगे, राम पथ, भक्ति पथ  व जन्मभूमि पथ पर जो ओवर हेड लाइंस लगी थी उन सबको हटाकर अंडरग्राउंड केबलिंग लगभग पूरी हो चुकी है, कुछ जगहों पर डक्ट बनाया जाना बाकी है, डक्ट बनने के बाद वहां भी केबलिंग का काम पूर्ण कर दिया जाएगा, इसके अलावा नए कनेक्शन क्षमता वृद्धि नए ट्रांसफार्मर वह भी सब लगभग लगवा दिए गए हैं, लता चौक के ऊपर जा रही हाई टेंशन ओवर हैड लाइन को हटवाया गया, अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की तरफ से स्मार्ट सोलर लाइट,  हाई मास्ट, स्ट्रीट सोलर लाइट लगाई जा रही है, अयोध्या में 40 मेगावाट का सोलर प्लांट भी प्रस्तावित है।

 अयोध्या।

सीएम योगी पहुंचे अयोध्या।राम कथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचे सीएम। मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी है मौजूद। राम कथा पार्क से हेलीपैड से हनुमानगढ़ी के लिए सीएम हुए रवाना।भाजपा नेताओं ने हेलीपैड पर किया सीएम का स्वागत।

 अयोध्या।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में पहुंचने के लिए लखनऊ से वरिष्ठ अधिकारियों का आना शुरू, एक दर्जन से अधिक अपर मुख्य सचिव मुख्य सचिव पहुंचे आयुक्त सभागार, लगभग 5:00 बजे आयुक्त सभागार में होगी मुख्यमंत्री की विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, अयोध्या पहुंच चुके हैं सीएम योगी।

Related Articles

Comments

Back to Top